यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुरुग्राम के उद्यमी कुंवर सचदेव सबसे प्रतिष्ठित उद्यमी घोषित
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम के उद्यमी कुंवर सचदेव को हुरून 2017 की सूची में बतौर सबस

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम के उद्यमी कुंवर सचदेव को हुरून 2017 की सूची में बतौर सबसे प्रतिष्ठित उद्यमियों में पहला स्थान मिला है। हुरून के सलाना रिपोर्ट में उनका नाम इस अवार्ड के लिए चुना गया। इस अवार्ड का उद्देश्य देश में उद्यमिता को बढ़ावा देना है। अवार्ड समारोह 14 दिसंबर को वर्ली मुंबई में आयोजित किया गया।
सचदेव देश की प्रतिष्ठित पॉवर सॉल्यूशंस कंपनी सु-कैम पॉवर सिस्टम लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। उन्हें यह अवार्ड भारतीय सौर और बिजली बैकअप उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। अवार्ड समारोह के दौरान डसाइरस एस. पूनावाला, आदी गोदरेज, गोदरेज इंडस्ट्रीज, किरण मजूमदार शॉ, बायोकॉन, बीजू रवींद्रन और बिजु, अभिषेक लोढ़ा, लोढा समूह की मौजूदगी अहम रही।
