Move to Jagran APP

ट्यूलिप व्हाइट आरडब्ल्यूए के प्रधान बने कृष्ण चौधरी

सेक्टर -69 स्थित टयूलिप व्हाइट सोसाइटी में आरडब्ल्यूए के चुनाव हुए। इस चुनाव में कृष्ण चौधरी आरडब्ल्यूए के प्रधान चुने गए। संजीव बुद्धिराजा को आरडब्ल्यूए का महासचिव चुना गया। टयूलिप व्हाइट सोसाइटी में पहली बार आरडब्ल्यूए के चुनाव हुए हैं। इससे पहले आरडब्ल्यूए का गठन होने के बाद सभी पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 05:43 PM (IST)
ट्यूलिप व्हाइट आरडब्ल्यूए के प्रधान बने कृष्ण चौधरी
ट्यूलिप व्हाइट आरडब्ल्यूए के प्रधान बने कृष्ण चौधरी

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: सेक्टर -69 स्थित ट्यूलिप व्हाइट सोसाइटी में आरडब्ल्यूए के चुनाव हुए। इस चुनाव में कृष्ण चौधरी आरडब्ल्यूए के प्रधान चुने गए। संजीव बुद्धिराजा को महासचिव चुना गया। ट्यूलिप व्हाइट सोसाइटी में पहली बार आरडब्ल्यूए के चुनाव हुए हैं। इससे पहले आरडब्ल्यूए का गठन होने के बाद सभी पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया था।

loksabha election banner

नई आरडब्ल्यूए में संतोष कुमार मिश्रा को उप प्रधान व संजीव बुद्धिराजा को महासचिव चुना गया है। जेएल बत्रा को सहसचिव और संजीव कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में अंशुमन परिहार, कांति भट्ट, राहुल अग्रवाल, संजय प्रताप सिंह व सुमित आहूजा को चुना गया है। संजीव बुद्धिराजा ने कहा कि लोगों ने सोसायटी की बेहतरी के लिए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का चुनाव किया है। लोगों ने जिस सोच के तहत उनको जिम्मेदारी दी है। वह लोगों की भावनाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

सोसायटी के लोगों को आरडब्लूए का गठन होने के बाद सोसाइटी में काम होने की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि आरडब्लूए ना होने की वजह से बिल्डर अपनी मनमर्जी से काम करता था। अब नई आरडब्ल्यूए का गठन हो गया है तो लोग अपने हिसाब से काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.