विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ह्यूमर से ट्यूमर को देंगे टक्‍कर': गुरुग्राम में 'ब्रेस्ट ऑफ लक' नाटक के जरिए Breast Cancer से लड़ने का संदेश

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:26 PM (IST)

गुरुग्राम में 'ब्रेस्ट ऑफ लक' नाटक का सफल मंचन हुआ। यह नाटक 'नो योर ब्रेस्ट' अभियान के तहत स्तन कैंसर ...और पढ़ें

'नो योर ब्रेस्ट' अभियान के तहत ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पर आधारित नाटक

'नो योर ब्रेस्ट' अभियान के तहत ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पर आधारित नाटक

HighLights

  1. गुरुग्राम में 'ब्रेस्ट ऑफ लक' नाटक का शानदार मंचन हुआ

  2. नाटक ने स्तन कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्ण संदेश दिया

  3. डॉक्टरों ने समय पर जांच कराने की अहमियत पर जोर दिया

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। रविवार को गुरुग्राम के एक्सेलसियर ऑडिटोरियम में खचाखच भरे दर्शकों के बीच 'ब्रेस्ट ऑफ लक' (Breast of Luck) नाटक का शानदार मंचन हुआ। इस प्ले ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। लेकिन, दूसरी ओर लोगों की आंखें भी नम कर दीं। नाटक खत्म होने पर हर किसी ने खड़े होकर (Standing Ovation) कलाकारों का सम्मान किया।

यह एक म्यूजिकल डार्क कॉमेडी है, जिसे तनिष्ठा चटर्जी और शारिब हाशमी (Sharib Hashmi) ने लिखा और अभिनय भी किया है। इसका निर्देशन लीना यादव ने किया। यह नाटक असल जिंदगी की कहानियों पर बेस्ड है। इस नाटक में जहां तनिष्ठा ने खुद स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर की जंग लड़ी और शारिब ने अपनी पत्नी के कैंसर के दौरान एक केयरगिवर की भूमिका निभाई है। नाटक की एक लाइन, "हम ह्यूमर से ट्यूमर ठीक करेंगे", इसके मूल संदेश को दर्शाती है।

'नो योर ब्रेस्ट' अभियान की पहल

अक्टूबर का महीना 'ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ' के रूप में मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए Varnan Films के नेशनल कैंपेन 'नो योर ब्रेस्ट' (Know Your Breast) ने इस नाटक को मंच पर उतारा।

Varnan Films की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर वर्निता वर्मा ने कहा, "थिएटर के जरिए हम उन बातों को आसानी से लोगों तक पहुंचा सकते हैं, जो सिर्फ मेडिकल आंकड़ों से नहीं समझाई जा सकतीं। हम चाहते हैं कि लोग इस बातचीत को ऑडिटोरियम से बाहर भी ले जाएं और डॉक्टर से सलाह लेने में बिल्कुल न हिचकिचाएं।"

नाटक के बाद डॉक्टरों ने दिए सवालों के जवाब

शो के बाद एक पैनल डिस्कशन भी ऑर्गनाइज किया गया। इसमें सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रीति विजयकुमारन, सीनियर रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अनीता मलिक और 'ऑनकेयर' के फाउंडर दीपक कुमार शामिल हुए। डॉ. अनीता मलिक ने कहा, "समय पर बीमारी का पता चलने से जान बचाई जा सकती है। इसलिए अपनी जांच कराने से डरें नहीं।"

इस शो के सभी पास धारकों को प्रेजेंटिंग पार्टनर 'ऑनकेयर' की तरफ से फ्री ऑन्कोलॉजी कंसल्टेशन और मैमोग्राम (ब्रेस्ट स्कैन) पर भारी छूट दी गई। ताकि, लोग जागरूकता के साथ-साथ अपनी सेहत के लिए तुरंत कदम उठा सकें। इस कार्यक्रम में 'पंजाब ज्वैलर्स' ने सपोर्टिंग पार्टनर की भूमिका निभाई।

अन्य शहरों में भी होगा मंचन

यह अभियान दिल्ली, इंदौर, भोपाल, लखनऊ और मुंबई में हाउसफुल शो कर चुका है। आने वाले दिनों में 'ब्रेस्ट ऑफ लक' की टीम चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता, बेंगलुरु और दुबई जैसे शहरों का भी दौरा करेगी।