किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लि. इफको के सौजन्य से खंड के गांव तिरपडी में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजीव यादव ने किया। कार्यक्रम में सैंकडों किसान ने हिस्सा लिया और आधुनिक कृषि तथा मिट्टी के सरल उपचार विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
संवाद सहयोगी, फरुखनगर: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव (इफको) के सौजन्य से खंड के गांव तिरपडी में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजीव यादव ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों किसान ने हिस्सा लिया और आधुनिक कृषि तथा मिट्टी के सरल उपचार विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर संजीव राव ने कहा कि कहा कि जिला गुरुग्राम पूरे विश्व में साइबर सिटी के नाम से जाना जाता है लेकिन उसका फरुखनगर क्षेत्र काफी पिछड़ा और खारे पानी वाला इलाका है। यहां पर किसानों की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं कही जा सकती है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि जागरूकता शिविर से किसानों का खारे व कम पानी में अच्छी फसल की उपज करने में मदद मिलती है। किसानों को इस प्रकार के शिविरों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अच्छी जानकारी ही उन्नत खेती का आधार है। इफको कंपनी के वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती, पशुपालन, मछली पालन, खुंब की खेती, कम पानी में अच्छी खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर राज्य विपणन प्रबंधक पुष्पेंद्र वर्मा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ओमकार ¨सह चौहान, डॉ. प्रगट ¨सह, डॉ. राम सेवक, संयोजक उमेश डागर तिरपड़ी मौजूद रहे।