गुरुग्राम में लंबे समय से बंद किंगडम ऑफ ड्रीम्स में देर रात आग, आखिर बार-बार क्यों हो रही ऐसी घटनाएं?
गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में सोमवार देर रात आग लग गई, जिससे अंदर रखा सामान ...और पढ़ें

आग की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-29 दमकल केंद्र से पांच दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया।
HighLights
गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में देर रात लगी आग।
परिसर के अंदर रखा सामान और कबाड़ जल गया।
दमकल की पांच टीमों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) में सोमवार देर रात आग लगने से अंदर रखा सामान तथा कबाड़ जल गया। आग की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-29 दमकल केंद्र से पांच दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
परिसर के अंदर रखा सामान जल गया
सोमवार देर रात किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग बुझाने के लिए पांच दमकल टीमों को लगाया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने से परिसर के अंदर रखा सामान जल गया।
बंद परिसर में बार-बार आग लग रही
किंगडम ऑफ ड्रीम्स लंबे समय से बंद पड़ा है। ऐसे में परिसर में बार-बार आग लगने की घटनाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं। बंद पड़े परिसर में आग लगने के पीछे क्या कारण हैं और आग किन परिस्थितियों में लगी, यह जांच का विषय है। यह भी सवाल उठ रहा है कि परिसर की निगरानी की उचित व्यवस्था है या नहीं।
