Move to Jagran APP

कर्नाटक का नाटक: होटल में भाजपाई विधायक, बाहर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

यहां स्थित आइटीसी ग्रैंड भारत होटल (रिजॉर्ट) में दो दिन से ठहरे कर्नाटक के भाजपा विधायकों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी राजनीति तेज कर दी है। बुधवार को जहां होटल के अंदर चाय नाश्ते के बाद विधायकों ने साथ ठहरे पार्टी संगठन के नेताओं के साथ गुफ्तगू की वहीं होटल परिसर के बाहर कांग्रेस के नेता प्रदीप जेलदार की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। सुबह दस बजे भाजपा के विरोध में नारे लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। शांति व्यवस्था भंग होते देख जब डीएसपी (तावडू) अनिल यादव ने कांग्रेसियों को वहां से हटने की सख्त चेतावनी दी तो दोपहर करीब एक बजे सभी नेता कार्यकर्ता चले गए। प्रदर्शन के बाद होटल परिसर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 05:14 PM (IST)
कर्नाटक का नाटक: होटल में भाजपाई विधायक, बाहर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कर्नाटक का नाटक: होटल में भाजपाई विधायक, बाहर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जागरण टीम, तावडू (नूंह): यहां आइटीसी ग्रैंड भारत होटल (रिजॉर्ट) में दो दिन से ठहरे कर्नाटक के भाजपा विधायकों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जहां होटल के अंदर चाय नाश्ते के बाद विधायकों ने साथ ठहरे पार्टी संगठन के नेताओं के साथ गुफ्तगू की, वहीं होटल परिसर के बाहर कांग्रेस के नेता प्रदीप जेलदार की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। सुबह दस बजे भाजपा के विरोध में नारे लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। शांति व्यवस्था भंग होते देख जब डीएसपी (तावडू) अनिल यादव ने कांग्रेसियों को वहां से हटने की सख्त चेतावनी दी तो दोपहर करीब एक बजे सभी नेता कार्यकर्ता चले गए। प्रदर्शन के बाद होटल परिसर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

loksabha election banner

तावडू-नौरंगपुर रोड पर स्थित आइटीसी ग्रैंड भारत होटल में सोमवार शाम से कर्नाटक भाजपा के सभी विधायक ठहरे हुए हैं। वे दिल्ली में संपन्न हुए भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद यहां आए थे। उनके लिए बृहस्पतिवार तक होटल के कमरे बुक हैं। इसके चलते होटल प्रबंधन ने ऑनलाइन बु¨कग भी बृहस्पतिवार तक के लिए कमरे फुल दिखा बंद कर रखी है।

सियासी चर्चा है कि कर्नाटक में जेडीएस को समर्थन देने वाली कांग्रेस व निर्दलीय विधायकों में से लगभग चौदह विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। वे पाला बदलने की फिराक में हैं। इस बीच भाजपा नेतृत्व ने अपने किले को सुरक्षित रखने लिए अपने विधायकों को एक जगह रखा है। सोमवार रात से ही मीडिया ने भी यहां डेरा जमाया हुआ है। खुफिया विभाग के अधिकारी भी अपने अफसरों को पल-पल की रिपोर्ट प्रेषित कर रहे हैं।

भाजपा नेता यही कह रहे हैं कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधायकों को एक साथ बैठा कर रणनीति बनाई जा रही है। मंगलवार रात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को होटल आना था पर वे नहीं आए। सूत्रों के मुताबिक वे फोन पर विधायकों तथा कर्नाटक भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं से संपर्क में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.