Move to Jagran APP

आंध्रप्रदेश शुरू करेगा आइसा अमरावती सोलर अवार्ड

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ इंटरनेशनल सोलर एलायंस (आइसा) वर्ष 2015 के दौरान अस्तित्व में आया है। इसके दायरे में 122 देश आते हैं। हालांकि अब संयुक्त राष्ट्र के जितने सदस्य देश हैं, सभी को इसके दायरे में लाने की तैयारी तेजी से चल रही है। दायरा बढ़ाने के साथ ही सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से प्रयास चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 04:06 PM (IST)
आंध्रप्रदेश शुरू करेगा आइसा अमरावती सोलर अवार्ड
आंध्रप्रदेश शुरू करेगा आइसा अमरावती सोलर अवार्ड

आदित्य राज, गुरुग्राम

loksabha election banner

सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार ने आइसा सोलर अवार्ड देने का निर्णय लिया है। इसके लिए आइसा के अंतर्गत आने वाले देशों के शहरों में से हर साल एक शहर (सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले) का चयन किया जाएगा। चयनित शहर से संबंधित देश के प्रतिनिधि को आंध्रप्रदेश में हर साल आयोजित होने वाले एनर्जी समिट में आमंत्रित कर अवार्ड दिया जाएगा।

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ इंटरनेशनल सोलर एलायंस (आइसा) वर्ष 2015 के दौरान अस्तित्व में आया। इसके दायरे में 122 देश आते हैं। हालांकि अब संयुक्त राष्ट्र के जितने सदस्य देश हैं, सभी को इसके दायरे में लाने की तैयारी तेजी से चल रही है। दायरा बढ़ाने के साथ ही सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से प्रयास चल रहे हैं। खासकर अपने देश में (गुरुग्राम में) आइसा का मुख्यालय होने की वजह से सोलर एनर्जी पर काफी जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में आंध्रप्रदेश सरकार ने आइसा अमरावती सोलर अवार्ड देने का निर्णय लिया है। इससे जहां प्रदेश सरकार का सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा वहीं पूरी दुनिया में अमरावती ही नहीं बल्कि आंध्रप्रदेश से लेकर भारत का नाम होगा। अवार्ड के लिए जमा कराए जाएंगे 10 करोड़ रुपये

अवार्ड देने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार 10 करोड़ रुपये जमा कराएगी। इसके ब्याज की 75 प्रतिशत राशि हर साल अवार्ड के रूप में दी जाएगी। 25 प्रतिशत राशि अन्य कार्यों पर खर्च की जाएगी। जिस शहर को अवार्ड दिया जाएगा, उसका चयन आइसा द्वारा किया जाएगा। सभी देशों के शहरों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। देखा जाएगा कि सोलर एनर्जी पर किस शहर में सबसे बेहतर काम किया गया है।

बता दें कि हरियाणा सरकार ने इस दिशा में सबसे पहले कदम उठाते हुए हर साल आइसा कल्पना चावला सोलर अवार्ड देने का निर्णय लिया है। इसके तहत आइसा के अंतर्गत आने वाले देशों में से हर साल सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बेहतर करने वाली एक महिला वैज्ञानिक का चयन किया जाएगा। जिस तरीके से ग्लोबल वार्मिंग का असर बढ़ रहा है, वैसी स्थिति में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने पर जोर देना होगा। इसी दिशा में आंध्रप्रदेश सरकार ने आइसा अमरावती सोलर अवार्ड देने का फैसला लिया है। शहर का चयन आइसा की ओर से किया जाएगा। अवार्ड के लिए राशि कुछ ही दिनों के भीतर जमा करा दी जाएगी।

- अजय जैन, ऊर्जा सचिव, आंध्रप्रदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.