कारों के शहर में साइकिल चला दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर साइबर सिटी में साइकि¨लग क
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर साइबर सिटी में साइकि¨लग करने वालों में भारी उत्साह दिखा। इन्होंने रविवार को साइकिल चला लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साइकिल चलाने वालों ने कहा कि गुरुग्राम कारों का शहर है मगर यहां साइकिल चलाने की इच्छा हजारों लोगों में है। मगर यहां पर इसके लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। पालम विहार, सुशांत लोक, गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर-15, सेक्टर-40, सेक्टर-54 सहित शहर के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने इस मौके पर साइकिल चलाया।
शहर के सेक्टर-15, पार्ट-1 में बड़ी संख्या में युवाओं से साइकिल चला समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों को बताया कि वह अधिक से अधिक संख्या में साइकिल को अपना कर ईंधन को बचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। इसके अलावा साइकिल चलाने के कई और फायदे हैं। इससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ भी होता है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-40 के पूर्व अध्यक्ष भूपेंदर यादव ने कहा कि गुरुग्राम में साइकिल को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन को विशेष प्रयास करना होगा। अगर ऐसा होगा तो साइकिल चलाने वाले शहर की आबोहबा को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे।
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर सुबह छह बजे से ही बड़ी संख्या में साइकिल चलाने वाले पहुंच गए। गुरुग्राम से साइकिल चला फरीदाबाद तक जाने वाले राजन विश्नोई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर साइकिल चला कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। रविवार के दिन ही गुरुग्राम में साइकिल चलाना थोड़ा आसान होना है नहीं तो वाहनों की रफ्तार के बीच साइकिल चलाना बड़ा मुश्किल होता है। गुरुग्राम के कई साइकिल चलाने वाले दिल्ली तक साइकिल चलाकर गए।