गुरुग्राम में बढ़ा सियासी पारा: 'वोट चोरी' के विरोध में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन ने निकाला विरोध मार्च
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने गुरुग्राम में वोट चोरी के विरोध में चुनाव आयोग के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया। शहर ...और पढ़ें
-1791447947507_m.webp)
इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विशाल विरोध प्रदर्शन किया। जागरण
HighLights
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने गुरुग्राम में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वोट चोरी के गंभीर आरोपों पर विशाल विरोध मार्च निकाला गया।
पंकज डावर के नेतृत्व में कमान सराय से पैदल मार्च हुआ।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। वोट चोरी के विरोध में गुरुवार दोपहर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विशाल विरोध प्रदर्शन किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस कार्यालय कमान सराय से अग्रवाल धर्मशाला तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से बड़े स्तर पर वोट चोरी की जा रही है, जिसके विरोध में यह मोर्चा निकाला गया है।
इस विरोध प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल शाह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
