40 से ज्यादा अवैध फ्लैट सील
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को दौलताबाद फ्लाइओवर के नजदीक और धनवापुर में अवैध रूप से बनाए जा रहे फ्लैट को सील कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक 40 से ज्यादा फ्लैट को सील किया गया है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम की टीम ने मंगलवार को दौलताबाद फ्लाईओवर के नजदीक और धनवापुर में अवैध रूप से बनाए जा रहे फ्लैट को सील कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक 40 से ज्यादा फ्लैट को सील किया गया है। पिछले काफी दिनों से इन फ्लैट का निर्माण किया जा रहा था।
नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भेज गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य चलता रहा। निर्माण कार्य नहीं रोकने व नियमों को ताक पर निर्माण करने वालों के खिलाफ सीलिग की कार्रवाई की गई। एक्सईएन विकास मलिक ने बताया कि दौलताबाद फ्लाईओवर राजेंद्रा पार्क में रेलवे रोड पर 40 फ्लैट का निर्माण किया रहा था। इसके अलावा धनवापुर में भी अवैध फ्लैट को सील किया गया है। नियमानुसार किसी भी निर्माण से पहले नगर निगम से बिल्डिग प्लान की मंजूरी लेनी होती है और नक्शे के हिसाब से निर्माण किया जा सकता है। अगर नियमों के हिसाब से निर्माण नहीं मिलता है तो उसे तोड़ा भी जा सकता है।