Move to Jagran APP

धड़ल्ले से विकसित की जा रही हैं अवैध कॉलोनियां

भोंडसी, रिठौज व सोहना क्षेत्र में कई जगहों पर प्रॉपर्टी डीलर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। रोकने वाले अधिकारियों की निगाह उनके कार्य पर नहीं पड़ रही है जबकि वे बाकायदे बोर्ड लगाए बैठे हैं। लोग भी भी सस्ते प्लॉट पाने के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के शिकंजे में आ रहे हैं। यहां पहले भी कई जगहों व अवैध कॉलोनी विकसित हो चुकी हैं। मकानों में लोग रहने भी लगे हैं। साठ गज के मकानों के लिए न तो सीवर लाइन और न तो पेयजल लाइन। अवैध रूप से बोरवेल करा पानी निकाला जा रहा है। मकान बनाने के लिए कोई मापदंड भी नहीं रातों-रात कई मंजिला इमारत खड़ी कर दी जाती है। प्रॉपर्टी डीलरों के ऊपर कुछ नेताओं का भी हाथ कई नेता तो सीधे तौर पर इस काम में जुड़े हुए हैं। सारा खेल अधिकारियों की भी जानकारी में है। हालांकि एसडीएम सोहना चिनार चहल का कहना है कि कई लोगों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद अवैध निर्माण पर जेसीबी चला दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 04:13 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 04:13 PM (IST)
धड़ल्ले से विकसित की जा रही हैं अवैध कॉलोनियां
धड़ल्ले से विकसित की जा रही हैं अवैध कॉलोनियां

संवाद सहयोगी, सोहना: भोंडसी, रिठौज व सोहना क्षेत्र में कई जगहों पर प्रॉपर्टी डीलर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। रोकने वाले अधिकारियों की निगाह उनके कार्य पर नहीं पड़ रही है, जबकि बाकायदे बोर्ड लगाए बैठे हैं। लोग भी भी सस्ते प्लॉट पाने के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के शिकंजे में आ रहे हैं। यहां पहले भी कई जगहों व अवैध कॉलोनी विकसित हो चुकी हैं। मकानों में लोग रहने भी लगे हैं।

loksabha election banner

साठ गज के मकानों के लिए न तो सीवर लाइन और न तो पेयजल लाइन। अवैध रूप से बोरवेल करा पानी निकाला जा रहा है। मकान बनाने के लिए कोई मापदंड भी नहीं रातों-रात कई मंजिला इमारत खड़ी कर दी जाती है। प्रॉपर्टी डीलरों के ऊपर कुछ नेताओं का भी हाथ कई नेता तो सीधे तौर पर इस काम में जुड़े हुए हैं। सारा खेल अधिकारियों की भी जानकारी में है। हालांकि एसडीएम सोहना चिनार चहल का कहना है कि कई लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद अवैध निर्माण पर जेसीबी चला दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.