ओमबीर ठाकरान को किया सम्मानित
गांव खोड़ निवासी एवं नवयुग युवा संगठन के संस्थापक ओमबीर ठाकरान को नई उमंग समाज सेवा संस्था ने रेवाड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया।
संवाद सहयोगी, पटौदी: गांव खोड़ निवासी एवं नवयुग युवा संगठन के संस्थापक ओमबीर ठाकरान को नई उमंग समाज सेवा संस्था ने रेवाड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। यह सम्मान उनके पेड़ लगाओ-पृथ्वी बचाओ अभियान के लिए विधायक रणधीर ¨सह कापड़ीवास, भाजपा जिला महामंत्री अमित यादव, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बड़ोदिया एवं नई उमंग समाज सेवा संस्था के पदाधिकारियों के हाथों दिया गया। ओमबीर ठाकरान वर्ष 2012 से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। वे वीर शहीदों की जयंती, बलिदान दिवस एवं लोगों के जन्मदिन पर लोगों को पौधे भेंटकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं। ओमबीर के अनुसार उनका मुख्य लक्ष्य बढ़ते हुए प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पौधरोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है।