पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी मेदांता में भर्ती
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बृहस्पतिवार रात करीब 1 बजे गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 73 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को आईसीयू में रखा गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 05:21 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 73 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को गहन चिकित्सा केंद्र (आइसीयू) के प्रभारी डॉ. यतिन मेहता की देख-रेख में रखा गया है। शुक्रवार शाम तक उनकी तबीयत में सुधार हुआ है, जिसके बाद उन्हें शाम पांच बजे रूम में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अगले एक-दो दिन निगरानी में रखा जाएगा। अजीत जोगी को पहले भी कई बार सांस लेने में परेशानी के चलते मेदांता में लाया जाता रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें