Move to Jagran APP

शनिवार को सात हजार से अधिक लोगों ने लगवाए टीके

शनिवार को 164 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया और 7907 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह ने कहा कि 2498 को पहला और 3598 को दूसरा टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:30 PM (IST)
शनिवार को सात हजार से अधिक लोगों ने लगवाए टीके
शनिवार को सात हजार से अधिक लोगों ने लगवाए टीके

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : शनिवार को 164 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया और 7907 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह ने कहा कि 2498 को पहला और 3598 को दूसरा टीका लगाया गया। 1811 को सतर्कता डोज लगाई गई। जिले में 47,17,193 टीके लगाए जा चुके हैं। 25,91,354 को पहला और 21,01,132 को दूसरा टीका तथा 24,707 लोगों को सतर्कता टीका लगाया गया जा चुका है।

loksabha election banner

शनिवार को टीकाकरण

- 15 से 18 आयु वर्ग में 944 किशोरों को पहला टीका लगाया।

- 18 से 44 आयु वर्ग में 4469 लोगों को टीके लगाए। इसमें 1406 को पहला और 3063 को दूसरा टीका लगाया।

- 45 से 59 आयु वर्ग में 500 लोगों को टीके लगाए। इसमें 97 को पहला और 403 को दूसरा टीका लगाया।

- प्लस 60 आयु वर्ग में 1599 लोगों को टीके लगाए। इसमें 51 को पहला,127 को दूसरा और 1421 को सतर्कता डोज लगाई गई है, जो किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हैं।

- 138 स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्कता डोज लगाई।

- 257 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए। इसमें चार को दूसरा कोरोना टीका और 252 को सतर्कता डोज लगाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.