Move to Jagran APP

कोरोना से तीन की मृत्यु और 2439 स्वस्थ हुए, 1545 नए मरीज मिले

अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। एक सप्ताह से राहत की खबर है कि तीन हजार से कम मरीज मिल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:30 PM (IST)
कोरोना से तीन की मृत्यु और 2439 स्वस्थ हुए, 1545 नए मरीज मिले
कोरोना से तीन की मृत्यु और 2439 स्वस्थ हुए, 1545 नए मरीज मिले

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। एक सप्ताह से राहत की खबर है कि तीन हजार से कम मरीज मिल रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हो गई है।

loksabha election banner

शुक्रवार को 1545 नए मरीज मिले और 2439 स्वस्थ हुए। तीन मरीजों की मृत्यु हुई। इसमें 71,75 और 79 वर्षीय महिलाओं की मृत्यु हुई है। सिर्फ 71 वर्षीय महिला को कोरोनारोधी दोनों टीके लगवाए हुए थे। तीनों महिलाएं अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी। जिले में अब 8391 सक्रिय मरीज हैं और 8230 होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। संक्रमण दर 20.93 दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग मार्च 2019 से अब तक 25,81,220 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है। इसमें 2,44,491 मरीज मिले। वहीं 2,35,146 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक 954 मरीजों की मृत्यु हुई। जिले में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो चुकी और सभी स्वस्थ हो चुके हैं। जनवरी के 28 दिनों में 61,477 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 54,004 मरीज स्वस्थ भी हुए। 27 मरीजों की मृत्यु हुई।

बीते आठ दिनों से घट रही सक्रिय मरीजों की संख्या

तारीख - सक्रिय मरीज

21 - 25306

22 - 20113

23 -19135

24 - 15022

25 -11538

26 - 10797

27 - 9288

28 - 8391

----- इस सप्ताह मिले तीन हजार से कम मरीज

22 - 2595

23 - 2102

24 - 2057

25 - 2030

26 - 2261

27 - 1671

28 - 1545

राहत की बात है कि एक सप्ताह से मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन कम हो रही है। मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। हम अधिक लोगों की कोरोना जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी मरीज जांच के बिना न रहे। मेरी अपील है कि जिसे भी बुखार हो जाए, वह डाक्टर से दवा लेकर क्वारंटाइन जरूर हो जाए। इससे परिवार के अन्य सदस्यों का बचाव रहेगा।

डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

8085 लोगों ने लगवाया टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: 153 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में 8,085 लोगों को टीके लगाए गए। 2826 को पहला और 3834 को दूसरा टीका लगाया गया। 1425 को सतर्कता डोज लगाई गई। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह ने कहा कि जिले में 47,59,743 टीके लगाए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.