सपा नेता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
कोरोना संक्रमित होने के बाद 14 अक्टूबर से मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं उनकी पत्नी साधना के स्वास्थ्य में सुधार है।
जासं, गुरुग्राम: कोरोना संक्रमित होने के बाद 14 अक्टूबर से मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं उनकी पत्नी साधना के स्वास्थ्य में सुधार है। डाक्टरों का कहना है कि मुलायम सिंह को कोरोना संक्रमण के अलावा कोई तकलीफ नहीं है और वह आराम से खाना खा रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार वह जल्द संक्रमण से ठीक हो जाएंगे। दोनों को बुधवार रात भर्ती कराया गया था। उनके तीन घरेलू सहायकों को भी भर्ती कराया गया था। वे भी कोरोना संक्रमित हैं। सीनियर फिजिशियन डा. सुशीला कटारिया की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है।