स्वास्थ्य जांच के लिए मेदांता पहुंचे असम के मुख्यमंत्री
शनिवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मेदांता मेडीसिटी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे के करीब अस्पताल में आए थे और शाम 4 बजे के करीब वापस दिल्ली चले गए। इस दौरान के स्वास्थ्य संबंधित सभी जांच की गई। बताया जा रहा है कि रूटीन स्वास्थ्य की जांच के लिए आए थे। वहीं हरियाणा करनाल से भाजपा के सांसद अश्वनी चोपड़ा भी अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराने पहुंचे थे। बताया गया है कि वो कैंसर संबधित जांच कराने पहुंचे थे। हालांकि उनके संबंध में अस्पताल की तरफ से कोई सूचना नहीं दी जा रही है। लेकिन कहा जा रहा है सांसद कैंसर के डॉक्टर दीपक से जांच कराने पहुंचे थे।
जासं, गुरुग्राम: शनिवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे के आसपास अस्पताल में रूटीन स्वास्थ्य की जांच के लिए आए थे। शाम 4 बजे वापस दिल्ली चले गए।
वहीं हरियाणा करनाल से भाजपा के सांसद अश्वनी चोपड़ा भी अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराने के लिए मेदांता आए थे। जानकारी के मुताबिक वह कैंसर संबधित जांच कराने पहुंचे थे। हालांकि इस संबंध में अस्पताल की तरफ से कोई सूचना नहीं दी जा रही है।