विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर-घर जाकर लगाए गए कोरोनारोधी टीके

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 08:11 PM (IST)

जिले में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में घर-घर जाकर कोरोनारोधी टीके लगाए गए। 1534 लोगों को पहला और 1033 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।

घर-घर जाकर लगाए गए कोरोनारोधी टीके
घर-घर जाकर लगाए गए कोरोनारोधी टीके

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिले में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में घर-घर जाकर कोरोनारोधी टीके लगाए गए। 1534 लोगों को पहला और 1033 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इसके साथ ही कोरोनारोधी टीकाकरण करने में देश के अग्रणी जिलों में शामिल गुरुग्राम में 36 लाख कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। सात नवंबर तक जिले में 22,02,925 लोगों को पहला और 13,94,389 लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। जिले के ग्रामीण इलाके में 7,60,488 लोगों को और शहरी इलाके में 28,36,726 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग टीम ने सोमवार को 177 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया। इसमें 14,208 टीके लगाए। 3,703को पहला और 10,505 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। सात लोगों को स्पुतनिक -वी का दूसरा टीका लगाया। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह का कहना है कि जिले में अभी तक 36,11,422 टीके लगाए जा चुके हैं।

36 लाख कोरोनारोधी टीके लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग स्टाफ व आशा वर्कर्स को बधाई। मेरी लोगों से अपील है कि वह अपना दूसरा टीका समय पर लगवा लें और घर से निकलते समय मास्क लगना न भूलें। अभी कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है।

डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन