सोमवार को रखे लक्ष्य से अधिक लोगों को लगाया कोरोना टीका
कोरोना टीका लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को लक्ष्य से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाया गया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कोरोना टीका लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को लक्ष्य से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। 8,620 लोगों को कोरोना टीका लगा, तो इसमें 6,348 बुजुर्गों को कोरोना टीका लगाया गया। उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह ने कहा कि 4,440 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। 45 प्राइवेट अस्पतालों और 23 स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों में पर टीकाकरण किया गया है। - सोमवार को 6,348 बुजुर्गों समेत 8,628 को लगाया कोरोना टीका
- 60 वर्ष आयु वर्ग के 6,348 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया।
- 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 658 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया।
- 216 स्वास्थ्य कर्मियों को पहला कोरोना टीका लगाया गया।
- 466 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा कोरोना टीका लगाया गया।
- 320 फ्रंटलाइन कर्मियों को पहला कोरोना टीका लगाया गया।
- 620 फ्रंटलाइन कर्मियों को दूसरा कोरोना टीका लगाया गया।
-
61,792 लोगों को पहला टीका:
जिले में 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाना शुरू हुआ था और इसमें 25,348 को पहला और वहीं एक फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाना शुरू किया गया। अभी तक 16,934 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया है। एक मार्च से शुरू किया गया था जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को जिला में 17,723 लोगों को टीका लाया जा चुका है और 45 से 59 आयु के 1,787 लोगों को टीका लगाया गया है।
15,580 लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। इसमें 14,909 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जा चुका। 671 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा कोरोना टीका लगाया जा चुका। सोमवार को अभियान अच्छा चला। आज तक जिन्हें भी कोरोना टीका लगाया गया है वह सभी स्वस्थ हैं। अभियान में बुजुर्ग बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं।
डा. विरेंद्र यादव , सिविल सर्जन