मंत्री अनिल विज का हालचाल जाने पहुंचे मुख्यमंत्री
शनिवार शाम छह बजे के करीब मुख्यमंत्री मनोहरलाल मेदांता अस्पताल में भर्ती प्रदेश गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हाल चाल जानने पहुंचे।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : शनिवार शाम छह बजे के करीब मुख्यमंत्री मनोहरलाल मेदांता अस्पताल में भर्ती प्रदेश गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हाल चाल जानने पहुंचे। वह करीब 30 मिनट तक अस्पताल में रहे। इस दौरान मंत्री विज से बातचीत की और स्वास्थ्य का हालचाल जाना। वहीं मुख्यमंत्री ने विज के स्वास्थ्य संबंध में डाक्टरों से भी बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
पंद्रह दिसंबर से मेदांता अस्पताल में भर्ती अनिल विज के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। हालांकि अभी आइसीयू में ही भर्ती है लेकिन बताया जा रहा है विज भोजन करने के साथ पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है दिन में कुछ अधिकारियों ने भी मुलाकात की। मंत्री को कोरोना संक्रमित और पेट में इंफेक्शन होने के कारण 15 दिसंबर शाम को मेदांता में भर्ती हुए थे। माना जा रहा है अभी कुछ दिन अस्पताल में डाक्टरों की देख रेख में रहेंगे।