मोटापा देता है कई बीमारियों को जन्म
मोटापा आज एक आम बीमारी बन गई है। मोटापे के कारण शरीर गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नवीन कुमार का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग मोटे लोगों की श्रेणी में हैं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मोटापा आज एक आम बीमारी बन गई है। मोटापे के कारण शरीर गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नवीन कुमार का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग मोटे लोगों की श्रेणी में हैं। देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। एक अनुमान के अनुसार केवल भारत में ही ढाई करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त हैं।
मोटापा शरीर में चर्बी इकट्ठी होने के कारण होता है। डॉ. नवीन ने कहा कि मोटापा कम करने के लिए आप सुबह के सैर कर सकते हैं, लेकिन सैर भी आपको कम से कम 30-40 मिनट करनी जरूरी है। डॉ. ने कहा कि आज असंतुलित खानपान, ज्यादा तला-भुना और जंकफूड वजन बढ़ता है और हृदय रोग, मधुमेह जैसी भयंकर बीमारियां पनपने लगती हैं। मोटापा हृदय रोगों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के अलावा जोड़ों की समस्याओं, संतानहीनता और कुछ तरह के कैंसर की आशंका को भी बढ़ाता है। साथ ही मोटापा आयु को भी कम कर देता है। मोटापे के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार होते हैं फास्ट फूड जो दिल के दौरे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के मुख्य कारण हैं। डॉक्टर ने कहा कि अगर हाइपो थॉयराइड कम होने पर मोटा होता है और शूगर होने पर मोटापा व हार्मोंस बिगड़ने के कारण भी मोटापा का कारण होता है। -
- सुबह का नाश्ता पौष्टिक हो
- दिन में दो बार अधिक खाने से अच्छा है कि तीन या चार बार थोड़ा-थोड़ा कर खाएं।
- चिप्स, पिज्जा, बर्गर, कोल्डड्रिक आदि से परहेज करें।
- सुबह की सैर व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
- धूमपान न करे।
- शराब का सेवन ना करें।
- नॉन वेज का सेवन ना करें।
- 24 घंटे में एक बार जरूर एक्सरसाइज करे।