आशा वर्कर्स ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
बृहस्पतिवार को जिला नागरिक अस्पताल में आशा वर्कर्स ने धरना पदर्शन किया। दो दिवसीय ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। आशा वर्कर्स का कहना है कि पिछले आठ महीने से उन्हें वेतन तक नहीं दिया जा रहा है और अन्य मांगे आजतक नहीं मानी। इस संबंध में गुरुवार दोपहर बाद सिविल सर्जन डॉक्टर बीके राजौरा को नोटिस दिया। जिला की 900 आशा वर्कर्स तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटी। आशा वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष एवं स्टेट यूनियन की सचिव मीरा कुमारी ने बताया कि उन्हें पिछले साल अप्रैल महीने के बाद से वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषण किए जाने के बाद उनका इंसेंटिव दोगुना नहीं किया गया है। इसेंटिव की बात तो दूर उन्हें वेतन तक नहीं दिया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बृहस्पतिवार को जिला नागरिक अस्पताल में आशा वर्कर्स ने धरना प्रदर्शन किया। दो दिवसीय ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। आशा वर्कर्स का कहना है कि पिछले आठ महीने से उन्हें वेतन तक नहीं दिया जा रहा है और अन्य मांगें आज तक नहीं मानी। इस संबंध में गुरुवार दोपहर बाद सिविल सर्जन डॉक्टर बीके राजौरा को नोटिस दिया।
जिला की 900 आशा वर्कर्स तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटीं। आशा वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष एवं स्टेट यूनियन की सचिव मीरा कुमारी ने बताया कि उन्हें पिछले साल अप्रैल महीने के बाद से वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषणा किए जाने के बाद उनका इंसेंटिव दोगुना नहीं किया गया है। इंसेंटिव की बात तो दूर उन्हें वेतन तक नहीं दिया जा रहा है।