एनएचएम कर्मचारी आज से तीन दिन की भूख हड़ताल पर
पिछले 14 दिनों से नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन अब कर्मचारी तीन दिन की भूख हड़ताल करेंगे। 72 घंटे की भूख हड़ताल प्रदेश के हर जिला में होगी। मंगलवार से सभी जिला में कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू हो रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के 665 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं और 629 कर्मचारी बर्खास्त किए जा चुके हैं। एनएचएम यूनियन के जिला प्रधान हरीराज ने कहा कि पांच फरवरी से जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिला नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर हैं और प्रदेश सरकार कोई बातचीत नहीं कर रही है। दो दौर की बातचीत हुई है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। अब भूख हड़ताल शुरू होगी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पिछले 14 दिनों से नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन अब कर्मचारी तीन दिन की भूख हड़ताल करेंगे। 72 घंटे की भूख हड़ताल प्रदेश के हर जिले में होगी। मंगलवार से सभी जिलों में कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू हो रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के 665 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं और 629 कर्मचारी बर्खास्त किए जा चुके हैं।
एनएचएम यूनियन के जिला प्रधान हरीराज ने कहा कि पांच फरवरी से जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिला नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर हैं और प्रदेश सरकार कोई बातचीत नहीं कर रही है। दो दौर की बातचीत हुई है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। अब भूख हड़ताल शुरू होगी। दरअसल हड़ताल के कारण कुछ सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है तो एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। हड़ताल के कारण मरीजों को भी परेशानी हो रही है लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है।