बृहस्पतिवार को लगाया गया 4001 लोगों को कोरोना टीका
बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण का अभियान का तीसरे दिन चला। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया कि 4001 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी शामिल है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण का अभियान का तीसरे दिन चला। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया कि 4,001 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। 53 केंद्रों पर अभियान चलाया गया था और 5,061 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 4,001 लोग टीका लगवाने पहुंचे । उप सिविल सर्जन डाक्टर एमपी सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को टीकाकरण 78 प्रतिशत रहा। अभी तक तीन दिन में 20.02 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
तीन दिन में 7,490 लोगों को लगा टीका:
स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन 16 जनवरी को अभियान में छह केंद्रों पर 600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था और 608 लोगों को टीका लगाया। 81 जनवरी को 45 केंद्रों पर 4,836 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा और 2,881 लोगों को टीका लगा।
21 जनवरी को 53 केंद्रों पर 5061 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया और 4,001 लोगों को टीका लगाया गया। तीन दिन में स्वास्थ्य विभाग 10,497 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था और 7,490 लोगों को टीका लगाने में कामयाब रहा। गुरुग्राम में 5,035 स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हैं और 32,392 गैर सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों का रजिस्ट्रेशन है। जिले में कुल 37,427 स्वास्थ्य कर्मियों का रजिस्ट्रेशन।
49 केंद्र पर कोविशील्ड व चार पर कोवैक्सीन के लगे टीके
49 केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। इस केंद्रों पर 4661 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था और 3,786 लोगों को टीका लगाया गया। इसी तरह चार केंद्रों पर कोवैक्सीन के टीके लगाए थे। इस पर 400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था और 215 लोगों को टीका लगाया गया।
आज चलेगा 34 केंद्रों पर अभियान
आज शुक्रवार को प्राइवेट अस्पतालों में बनाए गए 34 केंद्रों पर 3400 लोगों को टीका लगाने का अभियान चलेगा। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि प्राइवेट अस्पतालों में हर रोज अभियान चलेगा। टीका लगवाने वाले सभी स्वस्थ हैं। बृहस्पतिवार को अच्छी बात रही कि एक भी व्यक्ति को मामूली-सी परेशानी की शिकायत नहीं आई। जिनका टीकाकरण हो चुका है हम लगातार उनके संपर्क में हैं। लोगों में अब भ्रम-डर खत्म हो रहा है तो घबराहट, बेचैनी की शिकायत भी नहीं मिल रही।
डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन