विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब से हरियाणा तक फैला ड्रग नेटवर्क बेनकाब, STF ने भिवानी से पकड़ी 35 करोड़ की हेरोइन

Published: Fri, 22 May 2026 01:27 PM (IST)

हरियाणा एसटीएफ ने भिवानी में एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने रोहित नामक तस्कर को ...और पढ़ें

आरोपी गिरफ्तार। जागरण

आरोपी गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. भिवानी में 35 करोड़ की हेरोइन बरामद।

  2. एसटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

  3. मुख्य तस्कर रोहित गिरफ्तार, भाई की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच गुरुग्राम एसटीएफ ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

एसटीएफ ने भिवानी में छापामारी कर रोहित नामक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके घर से करीब 35 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की। बरामद नशे की खेप को आरोपी ने घर में छिपाकर रखा हुआ था।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी पंजाब से हेरोइन मंगवाकर हरियाणा के कई जिलों में सप्लाई कर रहा है। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

वहीं, जांच में सामने आया कि रोहित लंबे समय से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और तेजी से पैसा कमाने के लिए नशा तस्करी में सक्रिय हुआ था।

आरोपी के भाई का नाम भी सामने आया

पूछताछ में आरोपी के भाई का नाम भी सामने आया है, जो इस पूरे नेटवर्क में उसका साथी बताया जा रहा है। वह फिलहाल फरार है और पहले से पुलिस रिकॉर्ड में शामिल है। उसके खिलाफ पंजाब में भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: कैब में महिला यात्री से अश्लील हरकत, बीटेक पास ड्राइवर महज डेढ़ घंटे में गिरफ्तार

एसटीएफ अब इस नेटवर्क की सप्लाई चेन, फंडिंग और अन्य तस्करों की भूमिका की जांच में जुटी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।