विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर वोट कुछ कहता है : महिलाओं ने दिखाई मतदान को लेकर प्रतिबद्धता

By JagranEdited By:
Published: Fri, 10 May 2019 08:12 PM (IST)

दैनिक जागरण के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हर वोट कुछ कहता है में बड़ी संख्या में महिलाओं ने ...और पढ़ें

हर वोट कुछ कहता है : महिलाओं ने दिखाई मतदान को लेकर प्रतिबद्धता
हर वोट कुछ कहता है : महिलाओं ने दिखाई मतदान को लेकर प्रतिबद्धता

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दैनिक जागरण के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 'हर वोट कुछ कहता है' में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को सेक्टर 51 स्थित सीके बिड़ला महिला अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में वेस (वुमन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी), 'शी टॉक्स' और इनरव्हील क्लब महिला समूहों ने भी भागीदारी दी। इस दौरान महिलाओं को मतदान के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं सरकार में क्या खूबियां होनी चाहिए, इसपर भी चर्चा की। सभी ने मतदान करने की प्रतिबद्धता दिखाते हुए संकल्प लिया कि वे वोट देने जरूर जाएंगी।

महिलाओं को उनके मत की महत्ता के बारे में विस्तार से बताते हुए 'वेस' ग्रुप की संस्थापक वीना गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आधी आबादी हैं। वे चाहें तो बड़ा बदलाव ला सकती हैं। महिलाएं अगर अपने मुद्दों को आगे लाना चाहती हैं, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना चाहती हैं तो उन्हें अपने पसंद की सरकार बनाने की दिशा में भी काम करना चाहिए। इस दौरान मुख्य वक्ताओं के रूप में आईं इनरव्हील क्लब की मनीषा कौशिक ने कहा कि मतदान का उद्देश्य यह होता है कि देश का हर एक व्यक्ति व्यक्ति व पार्टी विशेष को चुन सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति तभी सुधरेगी जब वे अपने लिए काम करने वाली सरकार लाएंगी। इस आयोजन में महिलाओं ने दैनिक जागरण के सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेने में भी खासा उत्साह दिखाया। आयोजन में वकालत, बैंकिग, आइटी, ब्यूटी, हेल्थ, इंटीरियर, आर्किटेक्चर व व्यवसाय सहित हर क्षेत्र में दखल रहने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान दीपा, हिमांशी, पुष्प दहिया, नेहा चौधरी, भारती पटवाल, दीप्ती, पारुल, मनीषा कौशिक, कपिला ज्योति, अंशू, अपर्णा, मनीषा, वीना मेहता, हेमंत चौहान, सीके बिड़ला अस्पताल से मेघना पटेल मौजूद रहीं। सभी ने दैनिक जागरण के 'एक संकल्प मतदान के नाम' के तहत मतदान करने का संकल्प लिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप