विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में बसई से सेक्टर-47 तक जलभराव से लोग परेशान, 40 मिमी बारिश से सड़कें हुईं पानी से लबालब; थमी रफ्तार

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:09 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 Oct 2026 11:10 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुई 40 मिमी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बसई, कादीपुर, पालम ...और पढ़ें

HighLights

  1. गुरुग्राम में 40 मिमी बारिश से कई इलाकों में जलभराव।

  2. बसई, कादीपुर, सेक्टर-47 में सड़कों पर पानी जमा।

  3. जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, यातायात बाधित।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में सोमवार सुबह हुई 40 मिमी वर्षा से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर वर्षा का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बसई, कादीपुर, पालम विहार, राजेंद्र पार्क और सेक्टर-47 सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। सेक्टर-5 और शीतला माता रोड पर भी पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।

कई इलाकों में बेअसर दिखी जल निकासी व्यवस्था

वर्षा के बाद सड़कों पर पानी जमा होने से नगर निगम और संबंधित विभागों की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए किए गए दावों के बावजूद कई इलाकों में पानी की निकासी समय पर नहीं हो सकी।

gurugram-rain2

इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को पानी के बीच से निकलना पड़ा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

gurugram-rain1

गुरुग्राम तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा

वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम तहसील में सबसे ज्यादा 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, कादीपुर, हरसरू और वजीराबाद में 36-36 मिमी वर्षा हुई। वर्षा के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।