गुरुग्राम में वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर लगी आग, जलकर राख हुए फर्नीचर
गुरुग्राम के सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रविवार रात एक निजी कार्यालय में आग लग गई, ...और पढ़ें
-1789348190439_m.webp)
HighLights
वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर लगी आग।
निजी कार्यालय का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रविवार रात करीब 10 बजे एक प्राइवेट कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग से कार्यालय में रखी कुर्सियां, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
कमर्शियल बिल्डिंग में बने हैं कई प्राइवेट कार्यालय
वाटिका प्रोफेशनल टावर एक कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसमें विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के कई प्राइवेट कार्यालय संचालित होते हैं। आग नौवीं मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी थी। आग से कार्यालय के अंदर रखा फर्नीचर, कुर्सियां और अन्य सामान जल गया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य कार्यालयों तक फैलने से रोक लिया गया।
शार्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।- संदीप रतन
