ईको कार के गुप्त बॉक्स से गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, ओडिशा से दिल्ली-NCR तक फैला नेटवर्क
गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच ने दो तस्करों को 23 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ईको गाड़ी ...और पढ़ें
-1772324817435_m.webp)
पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दो तस्कर ईको गाड़ी में इंजन के नीचे लोहे का गुप्त बॉक्स बनवाकर उसमें गांजा तस्करी कर रहे थे। दोनों आरोपी ओडिशा से दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में तस्करी कर रहे थे।
वहीं, मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को कार समेत दोनों आरोपियों को सेक्टर-85 से गिरफ्तार कर लिया। इनकी गाड़ी से 23 किलो गांजा पकड़ा गया।
खेड़कीदौला थाने में दर्ज कराया केस
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले धनंजय सोनी और बाबू प्रजापति के रूप में की गई। दोनों को शुक्रवार रात सेक्टर 85 जेनिसिस अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ खेड़कीदौला थाने में केस दर्ज कराया गया।
आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपित गांजा तस्करी में संलिप्त हैं। इन्होंने कार के इंजन व नंबर प्लेट के पीछे विशेष रूप से गुप्त लोहे के बाक्स बनवा रखे थे। इनमें अवैध मादक पदार्थ छिपाकर ओड़िशा से दिल्ली व गुरुग्राम लाते थे।
यह ओडिशा से चार हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे। आरोपित गाड़ी से अवैध मादक पदार्थ गांजा पांच बार लाकर सप्लाई कर चुक थे। दोनों को दस दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी की जाएगी।
