विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, लेन बदलने और पुराने वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published: Mon, 31 Aug 2026 04:43 PM (IST)

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने ...और पढ़ें

गुरुग्राम में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी।

गुरुग्राम में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी।

HighLights

  1. लेन बदलने वाले चालकों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान।

  2. पुराने बीएस-3 और 10-15 साल से अधिक वाहनों पर कार्रवाई।

  3. बिना एचएसआरपी और फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। सोमवार को आयोजित जनरल परेड में यातायात पुलिस के करीब 202 अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों को प्रभावी यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

अनुशासन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया

पुलिस उपायुक्त ने निर्धारित लेन में वाहन नहीं चलाने और बार-बार अनावश्यक लेन बदलने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन चालकों को लेन अनुशासन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों के तहत निर्धारित अवधि से अधिक पुराने बीएस-3 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा गया। 10 और 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी), बिना नंबर प्लेट और फर्जी या नियमों के विपरीत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी विशेष अभियान जारी रहेगा। केएमपी, द्वारका एक्सप्रेसवे, मुंबई एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा से सिरहौल बार्डर तक प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नियम उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई और पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: खुले मैनहोल में गिरने से बुरी तरह घायल हुई 9 साल की बच्ची, CCTV फुटेज मांगने पर पिता से मारपीट का आरोप