विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में तेज रफ्तार वाहन ने कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, मौके पर मौत; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:57 PM (IST)

गुरुग्राम में गुरुग्राम-बादली रोड पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अंकित कुमार की मौत हो ...और पढ़ें

सड़क हादसे कॉन्स्टेबल की मौत। सांकेतिक तस्वीर

सड़क हादसे कॉन्स्टेबल की मौत। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अंकित कुमार की सड़क हादसे में मौत।

  2. गुरुग्राम-बादली रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगाल रही।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में गुरुग्राम-बादली रोड पर शनिवार रात सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस में तैनात 28 वर्षीय कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। फरुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कॉन्स्टेबल अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह सेक्टर-29 ट्रैफिक में तैनात थे। शनिवार रात ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से बाढ़सा स्थित अपने घर जा रहे थे।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे इकबालपुर के पास पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंकित सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, अंकित की शादी हो चुकी थी और वह करीब 3-4 साल पहले हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

फरुखनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।