गुरुग्राम का सुरक्षा ढांचा किया जाएगा और मजबूत, दो साइबर थानों समेत 6 नए पुलिस थाने खोलने का प्रस्ताव
गुरुग्राम में कुल छह नए पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे, जिनमें दो अतिरिक्त साइबर पुलिस थाने शामिल हैं। यह निर्णय ...और पढ़ें

पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई सी-लेवल कमेटी की बैठक।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दो नए साइबर पुलिस थानों सहित गुरुग्राम में कुल छह नए पुलिस थाने बनाए जाने का फैसला किया गया है। पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई सी-लेवल कमेटी की बैठक में सुरक्षा ढांचे और पुलिस कल्याण के कार्यों पर चर्चा करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत पूर्व, पश्चिम जोन में एक-एक अतिरिक्त साइबर थाना, सेक्टर 93, सेक्टर 46, गवाल पहाड़ी, हेलीमंडी में नए थाने खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं, पुलिकर्मियों के तनाव को कम करने के लिए पुलिस लाइन में योगेश्वर वाटिका स्थापित की गई। साथ ही, तीनों पुलिस लाइन गुरुग्राम, मानेसर तथा भोंडसी में बुजुर्गों के लिए विशेष स्थान बनाने पर भी सहमति नहीं। स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए क्रिकेट नेट तथा बैडमिंटन के सिंथेटिक ग्राउंड भी बनाए जाएंगे।
