विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाल पाड़ सफेद साड़ी और गालों पर सिंदूर, पारंपरिक धुनाची नृत्य से गुरुग्राम में सजा 'मिनी बंगाल'; PHOTOS

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 12:57 PM (IST)

गुरुग्राम में दुर्गा पूजा के दौरान सेक्टर-15 सहित कई स्थानों पर पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ...और पढ़ें

आकर्षण का केंद्र बना गुरुग्राम दुर्गा पूजा

आकर्षण का केंद्र बना गुरुग्राम दुर्गा पूजा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में सेक्टर-15 पार्ट-दो सामुदायिक भवन सहित सेक्टर-14, 56, 46, 4 और 108 में दुर्गा पूजा के दौरान पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, दिल्ली एनसीआर के तमाम हिस्सों में महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म को बड़े ही उत्साह से मनाया।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 12.13.31 PM

(फोटो/संजय गुलाटी)

WhatsApp Image 2026-10-21 at 11.28.06 AM

(फोटो/संजय गुलाटी)

इसकी शुरुआत भगवान गणेश को सिंदूर लगाने से हुई। इसके बाद मां काली, मां दुर्गा, भगवान कार्तिकेय और मां सरस्वती को सिंदूर अर्पित किया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई देने से पहले पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 11.26.19 AM

(फोटो/संजय गुलाटी)

इस दौरान पंडालों में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पारंपरिक लाल पाड़ सफेद साड़ी (लाल बॉर्डर वाली साड़ी) पहनी और माहौल में चार चांद लगाया।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 11.22.41 AM

(फोटो/संजय गुलाटी)

गुरुग्राम के इन सभी सेक्टरों में दुर्गा पूजा के दौरान मिनी बंगाल जैसा नजारा देखने को मिला। पारंपरिक लाल किनारे वाली सफेद साड़ियों में सजी महिलाओं ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 11.22.40 AM

(फोटो/संजय गुलाटी)

हंसी-खुशी और नम आंखों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया, जिसके साथ ही पांच दिवसीय इस भव्य उत्सव का समापन हो गया।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 12.11.25 PM

(फोटो/सौरभ कुमार राय)

मां की पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग और गालों पर सिंदूर लगाकर जश्न मनाया। इस दौरान पूरा पंडाल लाल रंग में रंगा नजर आया।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 11.40.15 AM

(फोटो/संजय गुलाटी)

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी के विशेष पात्र में नारियल की जटाओं और धूनी के साथ किया जाने वाला 'धुनाची नृत्य' भी आकर्षण का केंद्र रहा। 

WhatsApp Image 2026-10-21 at 11.26.19 AM (1)

(फोटो/संजय गुलाटी)

WhatsApp Image 2026-10-21 at 12.38.39 PM

(फोटो/पी. कुमार)

WhatsApp Image 2026-10-21 at 12.13.32 PM

(फोटो/संजय गुलाटी)

WhatsApp Image 2026-10-21 at 12.28.53 PM

(फोटो/चंद्र प्रकाश मिश्र)

WhatsApp Image 2026-10-21 at 12.38.37 PM

(फोटो/पी. कुमार)

WhatsApp Image 2026-10-21 at 12.28.53 PM (1)

(फोटो/चंद्र प्रकाश मिश्र)