विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में रंजिश का खूनी खेल: बेटे के जुर्म का बदला पिता से, बसई चौक पर दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:43 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Sep 2026 12:36 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के बसई रोड पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या ...और पढ़ें

HighLights

  1. गुरुग्राम के बसई रोड पर महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या।

  2. यह हत्या बेटे के पुराने अपराध का बदला लेने के लिए हुई।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम सेक्टर नौ थाना क्षेत्र के एनके फैक्ट्री के पास बसई रोड पर गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

मृतक व्यक्ति की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह के रूप में की गई। उसकी उम्र करीब 45 साल है। आसपास के लोगों के मुताबिक हमलावर बाइक से आए थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची सेक्टर नौ थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हत्या का बदला लेने के लिए हत्या

एक साल पहले जनवरी 2025 बडी नाम के किशोर की हत्या की गई थी। उसका शव द्वारका के पास मिला था। उस मामले में महेंद्र का एक अन्य बेटा प्रियांशु आरोपित था। बडी के गैंग के लोगों ने इस वारदात को बदला लेने के लिए अंजाम दिया है। ये जानकारी महेंद्र के छोटे बेटे साहिल ने दी।