विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टू-वे ट्रैफिक प्लान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सेक्टर-27 और 43 के निवासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

By Gaurav SinglaEdited By: Shraddha Pandey
Published: Thu, 29 Oct 2026 12:32 PM (IST)

नया गुरुग्राम के निवासियों ने व्यापार केंद्र-गैलरिया रोड को टू-वे करने के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे ट्रैफिक समस्या और आवागमन में परेशानी बढ़ गई है।

व्यापार केंद्र-गैलरिया रोड को टू-वे करने के विरोध में उतरे निवासी

व्यापार केंद्र-गैलरिया रोड को टू-वे करने के विरोध में उतरे निवासी

HighLights

  1. निवासियों ने टू-वे व्यापार केंद्र-गैलरिया रोड का विरोध किया।

  2. बढ़ी ट्रैफिक समस्या और आवागमन में परेशानी बताई।

  3. वन-वे व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई।

गौरव सिंगला, नया गुरुग्राम। गुरुग्राम के व्यापार केंद्र-गैलरिया रोड को टू-वे करने के बाद ट्रैफिक समस्या को लेकर सेक्टर-27, सेक्टर-43 और सुशांत लोक-1 के निवासियों ने प्रदर्शन किया।

निवासियों ने बदली ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे आवागमन में परेशानी बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रैफिक सुधार के नाम पर ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़े।

एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था पर जताई चिंता

सेक्टर-43 के निवासियों ने एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके की स्थिति का जायजा लेकर ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की। निवासियों ने कहा कि सड़क पर यातायात सुचारु रखने के साथ स्थानीय लोगों की आवाजाही का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने फिर से वन वे व्यवस्था बहाल करने की मांग की।