विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिग -2021 : स्वच्छता की महादौड़ में 24वें पायदान पर गुरुग्राम

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 06:35 PM (IST)

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को स्वछ सर्वेक्षण-2021 के परिणाम घोषित किए गए। जिनमें गुरुग्राम ने स्वछता रैंकिग में 24वां स्थान हासिल किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिग -2021 : स्वच्छता की महादौड़ में 24वें पायदान पर गुरुग्राम
स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिग -2021 : स्वच्छता की महादौड़ में 24वें पायदान पर गुरुग्राम

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के परिणाम घोषित किए गए। जिनमें गुरुग्राम ने स्वच्छता रैंकिग में 24वां स्थान हासिल किया। मंत्रालय द्वारा गुरुग्राम को गोल्ड श्रेणी में प्रेरक दौड़ सम्मान-2021 भी प्रदान किया गया है। शनिवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वच्छ अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुग्राम की अतिरिक्त निगमायुक्त डा. वैशाली शर्मा, अतिरिक्त निगमायुक्त रोहताश बिश्नोई, संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) हरिओम अत्री तथा पूर्व संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) धीरज कुमार को अवार्ड प्रदान किए।

गत वर्षों में स्वच्छ सर्वेक्षण में गुरुग्राम का प्रदर्शन

- वर्ष 2016 में 73 शहरों में स्वच्छता रैंकिग 37वीं

- वर्ष 2017 में 434 शहरों में स्वच्छता रैंकिग 112वीं

- वर्ष 2018 में 434 शहरों में स्वच्छता रैंकिग 105वीं

- वर्ष 2019 में 425 शहरों में स्वच्छता रैंकिग 83वीं

- वर्ष 2020 में 425 शहरों में स्वच्छता रैंकिग 62वीं

- वर्ष 2021 में 425 शहरों में गुरुग्राम की स्वच्छता रैंकिग 24वीं

गारबेज फ्री सिटी (कचरा मुक्त शहर) में 3 स्टार रैंकिग

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत मंत्रालय द्वारा विभिन्न शहरों का सर्वे किया गया तथा गुरुग्राम को गारबेज फ्री सिटी में 3 स्टार रैंकिग प्रदान की गई।

सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज-2021 अवार्ड मिला

सीवर सफाई को मैनहोल से मशीन होल की तरफ ले जाने के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज-2021 में गुरुग्राम ने निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए सफाई मित्र चैलेंज-2021 अवार्ड भी हासिल किया है।

स्वच्छता की महादौड़ में 24वें पायदान पर गुरुग्राम

स्वच्छ सर्वेक्षण कुल स्कोर - प्राप्त हुए

6000 4201.19

सर्विस लेवल प्रोग्रेस (एसएलपी) स्कोर - प्राप्त हुए

2400 1690.68

सिटीजन वायस स्कोर -प्राप्त हुए

1800 1410.51

सर्टिफिकेशन स्कोर -प्राप्त हुए

1800 1100

-नागरिकों के सहयोग एवं योगदान से गुरुग्राम स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा तथा बेहतर रैंकिग हासिल करेगा। सभी नागरिक इसी प्रकार अपना सहयोग देते रहें।

- मधु आजाद, मेयर गुरुग्राम

सभी अवार्ड नागरिकों के सहयोग से मिले हैं। कचरे को हमेशा अलग-अलग करें तथा इधर-उधर न फैलाएं। कचरा केवल कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही डालें। होम कंपोस्टिग को अपनाएं तथा कचरे के 3 आर सिद्धांतों अर्थात रिड्यूज, रियूज व रिसाइकिल का पालन करें।

- मुकेश कुमार आहुजा, निगमायुक्त गुरुग्राम