विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gurugram Rain: 100 करोड़ के फ्लैटों वाला गोल्फ कोर्स रोड पानी में डूबा, झमाझम बारिश में गुरुग्राम की खुली पोल

Published: Fri, 07 Aug 2026 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:06 PM (IST)

गुरुग्राम में रात भर हुई भारी बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड जलमग्न हो गए।

गोल्फ कोर्स रोड पानी में डूबा।

गोल्फ कोर्स रोड पानी में डूबा।

HighLights

  1. भारी बारिश से गुरुग्राम में जलभराव की गंभीर समस्या।

  2. गोल्फ कोर्स रोड और एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित।

  3. शहर की जल निकासी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

संजय गुलाटी, गुरुग्राम। गुरुग्राम में रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश का असर जहां दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर देखने को मिला। वहीं शहर के सबसे पॉश इलाकों में शामिल गोल्फ कोर्स रोड की व्यवस्था की भी पोल खोल दी।

100 करोड़ के फ्लैटों वाला गोल्फ कोर्स रोड भी डूबा

डीएलएफ सेक्टर-42 स्थित ग्लोबल फोयर मॉल के सामने गोल्फ कोर्स रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई। सड़क पर कई जगह पानी भरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

gurugram rain

यह वही गोल्फ कोर्स रोड है, जहां करोड़ों रुपये कीमत के लग्जरी फ्लैट और व्यावसायिक इमारतें मौजूद हैं। लेकिन भारी वर्षा के बीच यहां भी जलभराव ने दिखा दिया कि शहर का सबसे महंगा इलाका भी जलनिकासी की समस्या से अछूता नहीं है। सड़क पर भरे पानी के कारण वाहन रेंगते नजर आए।

gurugram rain

एक्सप्रेस-वे का बड़ा हिस्सा जलमग्न 

साइबर हब के समीप गेटवे टावर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। शहर की कई सड़कें पहले ही पानी में डूब चुकी थीं, वहीं इस प्रमुख मार्ग पर भी जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा।

gurugram rain

सड़क पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वाहन धीमी गति से गुजरते नजर आए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात का दबाव भी बढ़ गया।

लगातार हो रही बारिश के बीच जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में नजर आई। 

gurugram rain