महिला बाइकर रोडरेज केस: गुरुग्राम पुलिस ने गठित की एसआईटी, होगी गहन जांच
गुरुग्राम पुलिस ने गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर के साथ हुए रोडरेज मामले में एक विशेष जांच दल (SIT) ...और पढ़ें
-1789573956538_m.webp)
रोडरेज मामले में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
HighLights
गुरुग्राम पुलिस ने महिला बाइकर रोडरेज मामले में एसआईटी गठित की।
पांच सदस्यीय टीम करेगी मामले की गहन जांच, रिपोर्ट सौंपेगी।
डीसीपी ईस्ट संदीप कुमार करेंगे एसआईटी का नेतृत्व।
जागरण संवाददााता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर रोडरेज केस में गुरुग्राम पुलिस ने एसआइटी गठित कर दी है। पांच सदस्यीय टीम इस केस की गहन जांच कर रिपोर्ट इसी महीने के अंत तक पुलिस आयुक्त को सौंपेगी।
रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर कार चालक कल्याण बैंसला ने महिला बाइकर शिवानी चौहान को हत्या के इरादे से टक्कर मार दी थी। हरियाणा महिला आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त गुरुग्राम को पत्र जारी कर इसकी गहनता से जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार शाम पुलिस आयुक्त के आदेश पर एसआइटी का गठन किया गया।
पांच सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व डीसीपी ईस्ट संदीप कुमार करेंगे
पांच सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व डीसीपी ईस्ट संदीप कुमार करेंगे। टीम में एसीपी सदर, एसएचओ सेक्टर-56, सोहना क्राइम ब्रांच प्रभारी समेत पांच पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। डीसीपी ईस्ट संदीप कुमार ने एसआइटी गठित करने की पुष्टि की है।
