विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम पुलिस का त्योहारी सुरक्षा हेतु सूरत नगर और रेलवे स्टेशन पर सघन अभियान

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:29 AM (IST)

गुरुग्राम पुलिस ने त्योहारी सीजन में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सूरत नगर और रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया। ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर सघन अभियान  ( एआई जेनरेटेज इमेज )

रेलवे स्टेशन पर सघन अभियान ( एआई जेनरेटेज इमेज )

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने हेतु अभियान।

  2. सूरत नगर, रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड संग तलाशी।

  3. संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली, सुरक्षा सुनिश्चित।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। त्योहारी सीजन पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को सूरत नगर फेज-एक, फेज-दो और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर विशेष काम्बिंग आपरेशन चलाया।

डीसीपी वाइवीआर शशि शेखर के निर्देश पर डाग स्क्वायड और थाना पुलिस की टीमों ने संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी ली।

इस अभियान में पुलिस टीमों ने सूरत नगर की तंग गलियों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, वेटिंग हाल और सर्कुलेटिंग एरिया की बारीकी से जांच की। डॉग स्क्वायड ने विस्फोटक पदार्थ, मादक द्रव्य और अन्य संदिग्ध सामान की तलाश की।

पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की समय रहते पहचान करना है। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या अवांछित गतिविधि नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में चोर-झपटमार सक्रिय, चंडीगढ़ में बुजुर्ग की सोने की बाली झपटकर स्नैचर फरार