गुरुग्राम में नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस और एजेंसियां
गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आयुक्त ...और पढ़ें
HighLights
गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
धमकी भरा ईमेल सीधे आयुक्त कार्यालय को भेजा गया।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने परिसर की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-34 स्थित गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद निगम कार्यालय को खाली कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच में जुट गई है।
आयुक्त कार्यालय को भेजा ई-मेल
धमकी वाला ई-मेल सीधे गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर भेजा गया। ई-मेल में कई स्थानों पर विस्फोट की धमकी और आपत्तिजनक संदेश लिखे गए हैं। पुलिस ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले की पहचान की जांच कर रही है।
पहले भी मिल चुकी धमकी
गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय को इससे पहले भी ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जून 2026 में धमकी मिलने के बाद सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय को खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की तलाशी ली थी और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

स्कूलों को भी मिल चुकी हैं धमकियां
गुरुग्राम में इससे पहले स्कूलों और अन्य सरकारी कार्यालयों को भी ई-मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
