विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अच्छा खाना नहीं बनाने पर गुरुग्राम में पति ने बेलन से पीटकर पत्‍नी को मार डाला, फिर 8 घंटे तक शव के साथ सोता रहा

Published: Mon, 15 Jun 2026 05:41 PM (IST)

गुरुग्राम में एक पति ने शराब के नशे में खाना अच्छा न बनाने पर अपनी पत्नी की बेलन से पीट-पीटकर ...और पढ़ें

पत्नी को बेलन से पीट-पीटकर मार डाला। फोटो: सांकेतिक

पत्नी को बेलन से पीट-पीटकर मार डाला। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. पति ने शराब के नशे में पत्नी की हत्या की

  2. खाना अच्छा न बनाने पर बेलन से पीट-पीटकर मारा

  3. गुरुग्राम के सेक्टर 93 में हुई वारदात, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने सिर्फ इस बात पर पत्नी की हत्या कर दी कि उसने खाना अच्छा नहीं बनाया था।

शराब के नशे में आरोपित घर आया था। उसने पहले खाने को लेकर झगड़ा किया और फिर बेलन से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मृत महिला की पहचान 36 वर्षीय मीना देवी के रूप में की गई। आरोपित पति का नाम साहिब साहनी है। परिवार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के चैनपुर-मीनापुर गांव का रहने वाला है। कई सालों से ये लोग गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे।

दंपती के छह बच्चे हैं 

दंपती को छह बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 15 साल का है, जो घर से बाहर रहता है। सबसे छोटा बेटा तीन साल का है। छह बच्चों में तीन लड़कियां और तीन लड़के हैं। बताया जाता है कि साहिब साहनी और मीना देवी ठेकेदार के अंडर में श्रमिक का काम करते थे।

इन दिनों ये सेक्टर 93 में सफायर माल की बिल्डिंग के पास झुग्गी बनाकर रह रहे थे। आरोप है कि साहिब शराब पीने का आदी है और हर शाम शराब पीकर घर आता था। रविवार रात भी शराब पीकर आया।

खाना खाने के दौरान खाना अच्छा नहीं बनाने को लेकर झगड़ा करने लगा। रात करीब 12 बजे दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि साहिब ने बेलन से मीना के शरीर पर कई बार वार किए।

सुबह खून से लथपथ मिली 

जब मीना बेहोश होकर गिर गई तो आरोपित वहीं सो गया। सुबह लहूलुहान हालत में पड़ोसियों ने महिला को देखा और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 93 चौकी पुलिस, एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

मीना मृत पाई गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चौकी पुलिस ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बेलन भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव, कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच तेज

यह भी पढ़ें- जेप्टो डिलीवरी ब्वॉय की मौत पर गुरुग्राम में हंगामा, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन