'आरोपित जान से मारना चाहता था', गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने राजस्थान से दो किए गिरफ्तार
गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने के मामले में डीसीपी संदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से यह ...और पढ़ें

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित कल्याण सिंह बैंसला और उसके चचेरे भाई लविश को गिरफ्तार कर लिया है।
HighLights
महिला बाइकर को टक्कर मारने के दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने राजस्थान से कल्याण सिंह बैंसला और लविश को दबोचा।
मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी गईं।
डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कल्याण सिंह बैंसला और उसके चचेरे भाई लविश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद अपनी बात मीडिया के सामने रखने के बाद दोनों आरोपी राजस्थान भाग गए थे, जहां से उन्हें पुलिस ने दबोच लिया गया। इस बीच डीसीपी संदीप कुमार ने कहा कि वीडियो से स्पष्ट दिख रहा है कि यह घटना नहीं थी, इसमें जान से मारने का प्रयास करने जैसा प्रतीत हो रहा था।
'पीड़िता ने भी जानलेवा हमले की बात कही'
डीसीपी संदीप कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी एवं वीडियो फुटेज से यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने जानबूझकर अपनी कार महिला की बाइक से टकराई थी। डीसीपी के मुताबिक, आरोपी की मंशा पीड़िता को जान से मारने की थी। वहीं, पीड़िता ने भी अपनी शिकायत में यही कहा है कि हमलावर ने जान से मारने की कोशिश की थी।
रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसीपी ने कहा कि पीड़िता के बयान और हादसे के वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) से संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं। पुलिस अब आरोपित को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही, मेडिकल आदि भी करवाया जाएगा। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला बाइकर से पर अश्लील टिप्पणी का आरोप
बता दें कि आरोपी कल्याण सिंह बैंसला और उसका भाई लविश घटना के बाद राजस्थान फरार हो गए थे, जहां गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। डीसीपी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी कल्याण सिंह ने टक्कर मारने से पहले महिला बाइकर पर अश्लील टिप्पणियां भी की थीं। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कृत्य
डीसीपी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ने लगा तो आरोपित ने अपने खिलाफ चल रहे नैरेटिव्ज को काटने के लिए लिंचिंग से संबंधित बयान दिया है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे कृत्य के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।
