विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिलिंडर की कमी नहीं है बस...', गुरुग्राम में गैस एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें; पुलिस ने संभाली कमान

Published: Fri, 13 Mar 2026 12:45 PM (IST)

गुरुग्राम में सोशल मीडिया अफवाहों के कारण गैस सिलिंडर एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अव्यवस्था देख प्रशासन ने पुलिस ...और पढ़ें

सिलिंडर के लिए लगी लाइन और निगरानी करता पुलिसकर्मी। जागरण

सिलिंडर के लिए लगी लाइन और निगरानी करता पुलिसकर्मी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संजय गुलाटी, गुरुग्राम। साइबर सिटी में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बाद गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ गैस गोदामों और एजेंसियों पर उमड़ पड़ी। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को पुलिस की तैनाती करनी पड़ी।

कई स्थानों पर गैस गोदामों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। स्थिति को नियंत्रित रखने और लोगों को सही तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर दिए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-03-13 at 12.27.26 (2)

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

इसकी एक तस्वीर गुरुग्राम के गांव सिरहोल में देखने को मिली जहां लोगों सुबह से घंटों तक सिलिंडर में गैस एंजेसी के समीप लोगों की लंबी कतारे नजर आई। संतोष गैस एजेंसी के संचालक रितेश यादव ने बताया है कि उन्हें किसी प्रकार की खास परेशानी नहीं हो रही है।

WhatsApp Image 2026-03-13 at 12.27.26

लोगों ने बताया कि बुकिंग कराने के एक-दो दिन के भीतर ही सिलेंडर मिल रहा है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। गैस एजेंसी संचालकों और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- सिलिंडर देने से मना किया तो खैर नहीं... गुरुग्राम में प्रशासन सख्त, उपभोक्ताओं के लिए जारी की एडवाइजरी

सिलिंडर की कमी नहीं हैं बस फर्क इतना है कि पहले घर पर सिलेंडर पहुंचता था। अब खुद लेने के लिए जाना पड़ रहा है।

-

रामवती, सिरहोल गांव