गुरुग्राम: फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर लीकेज से लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
गुरुग्राम के सेक्टर-17 मार्केट में बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पा लिया।
HighLights
गुरुग्राम सेक्टर-17 मार्केट में फास्ट फूड दुकान में आग लगी।
सिलिंडर में लीकेज के कारण आग तेजी से भड़की, लपटें उठीं।
दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाई, कोई हताहत नहीं हुआ।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-17 मार्केट के सामने बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। सिलिंडर से गैस का रिसाव होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आग पर काबू पाया
सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
आवासीय बिल्डिंग सुरक्षित
बताया गया कि समय रहते आग बुझ जाने से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। दुकान के ऊपर बनी आवासीय बिल्डिंग भी सुरक्षित रही।
आग की लपटें तेज होने के कारण मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए थे। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोक दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक
