गुरुग्राम जिला अस्पताल में एयरपोर्ट की तर्ज पर हाईटेक होगी सफाई व्यवस्था, आधुनिक मशीनों के साथ 30 कर्मचारी तैनात
गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में अब एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सफाई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत ...और पढ़ें
-1762926098768-1786963722063_m.webp)
गुरुग्राम जिला अस्पताल में हाईटेक होगी सफाई व्यवस्था।
HighLights
जिला अस्पताल में एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सफाई व्यवस्था शुरू।
चार आधुनिक मशीनों और 30 सफाई कर्मचारियों की तैनाती।
मरीजों और स्टाफ के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा।
वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में अब एयरपोर्ट की तर्ज पर हाईटेक सफाई व्यवस्था लागू की गई है। अस्पताल में लंबे समय से परिसर और शौचालयों में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस समस्या से निपटने के लिए अब अस्पताल में मैकेनाइज्ड और ऑटोमेटेड मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यालय से चार आधुनिक मशीनें अस्पताल पहुंच चुकी हैं और इनके संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अस्पताल में प्रतिदिन तीन हजार में अधिक मरीज और उनके स्वजन पहुंचते हैं। ओपीडी से लेकर वार्ड, गलियारों और शौचालयों तक लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में इन स्थानों की नियमित और बेहतर सफाई जरूरी है। कई बार सफाई में देरी व मरीजों का दबाव बढ़ने से गंदगी और असुविधा की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब मशीनों के जरिये बड़े क्षेत्र की सफाई कम समय में करने की योजना है।
हाई पावर्ड कमेटी ने दी थी मंजूरी
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में आयोजित स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में अस्पतालों में आधुनिक सफाई मशीनों के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई थी। इसी निर्णय के तहत सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल को चार मैकेनाइज्ड और आटोमेटेड मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीनों के संचालन के साथ इनके रखरखाव और नियमित देखभाल निजी एजेंसी करेगी।
30 सफाई कर्मचारी भी तैनात
मशीनों के साथ सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनुबंध के तहत निजी एजेंसी के 30 सफाई कर्मचारियों को भी अस्पताल में तैनात किया गया है। मशीनों और कर्मचारियों की संयुक्त व्यवस्था से अस्पताल के वार्ड, फर्श, गलियारों, परिसर और शौचालयों की सफाई कराई जाएगी।
मुख्यालय से चार आधुनिक सफाई मशीनें अस्पताल पहुंच चुकी हैं और इनके संचालन शुरू कर दिया गया है। नई व्यवस्था से सफाई की गुणवत्ता और नियमितता दोनों में सुधार होगा। इससे मरीजों, स्वजन और स्वास्थ्यकर्मियों को अधिक स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सकेगा। - डॉ. नीना गठवाल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, सेक्टर-10
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ा कूड़े का अंबार, बारिश ने बढ़ाई परेशानी
