विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम में चलती बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

Published: Thu, 30 Oct 2025 10:50 AM (IST)

गुरुग्राम में एक चलती बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर और कंडक्टर ने समय रहते बस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-59 क्षेत्र में चलती हुई एक निजी बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बस में केवल ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग के कारण बस को नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया। सब फायर अफसर नरेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

Gurugram Khabar News (4)

उन्होंने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना कर दी गई थी और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। बस एक प्राइवेट कंपनी की ओर से कर्मचारियों को ड्राप करने के लिए लगाई गई थी। उस समय बस में यात्री मौजूद नहीं थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में अचानक धुआं उठने लगा था। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और कंडक्टर के साथ बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने फायर विभाग को सूचित किया और आग बुझाने के प्रयास भी किए, लेकिन आग इतनी तेज थी कि बस को पूरी तरह नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।