विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने पकड़ी दिल्ली से चोरी हुई बाइक, दो संदिग्ध फरार

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:42 AM (IST)

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दिल्ली से चोरी हुई एक बाइक बरामद की। पुलिस को देखकर दो ...और पढ़ें

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने पकड़ी दिल्ली से चोरी हुई बाइक (एआई जेनरेटेड इमेज)

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने पकड़ी दिल्ली से चोरी हुई बाइक (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. गुरुग्राम यातायात पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की।

  2. दिल्ली के महरौली थाने में चोरी का मामला दर्ज था।

  3. पुलिस को देख दो संदिग्ध युवक मौके से फरार हुए।

विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। यातायात नियमों की जांच के दौरान गुरुग्राम यातायात पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, एसटीयू-2 टीम में तैनात एएसआइ राकेश अपनी टीम के साथ बस स्टैंड के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे।

जांच में निकलकर सामने आईं कई बातें 

पुलिस टीम को देखते ही दोनों युवक बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले। टीम ने शक होने पर बाइक के रिकॉर्ड की जांच चालान मशीन से की। जांच में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का सामने आया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि यह बाइक दिल्ली के थाना महरौली में दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित है। बाइक बरामद होने के बाद एएसआइ राकेश ने ईआरवी को सूचना दी।

आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 

बरामद बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सेक्टर-14 के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब फरार हुए दोनों युवकों की तलाश कर रही है।

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा प्राधिकरण की आज 244वीं बोर्ड बैठक, सिटी लॉजिस्टिक प्लान और स्पोर्ट्स सिटी समेत 20 प्रस्तावों पर होगी चर्चा