विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, धोखे से कराया मतांतरण

Published: Sun, 24 May 2026 09:23 AM (IST)

गुरुग्राम में एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर 30 वर्षीय हिंदू महिला से दुष्कर्म और धोखे से मतांतरण कराने का आरोप लगा है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मुस्लिम युवक द्वारा अशोक विहार में रहने वाली एक हिंदू महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धोखे से उसका मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसे बहला-फुसला कर घर से ले गया था। महिला ने आरोपित के खिलाफ सेक्टर पांच थाने में केस दर्ज कराया है।

अशोक विहार निवासी 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कहानी उनकी 13-14 वर्ष की उम्र से शुरू होती है। आरोपित दानिश तभी से ही उनका पीछा कर रहा था। घरवालों ने उसे डांटा तो वह कुछ साल गायब हो गया।

2021 में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था युवक

इसके बाद जब वह दिल्ली में पढ़ाई करने गईं, तब फिर दानिश लौट आया। उसने उन्हें सम्मोहित कर प्रेम जाल में फंसाया और 2021 में घर से बहला-फुसलाकर ले गया। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो लीं। इसके बाद वह उन्हें उन फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा।

2021 में ही आरोपित उन्हें कड़कड़डूमा कोर्ट ले गया। आरोप है कि यहां उसने उर्दू में लिखे कागजातों पर हस्ताक्षर कराए। बाद में पता चला कि वह कागज मतांतरण और शादी के थे। जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। यह भी आरोप लगाया कि उनकी सोचने समझने की क्षमता खत्म हो गई थी।

जब वह 2022 में घर आईं तो उन्हें गलत चीजों का अहसास हुआ। आरोपित ने इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी दी। अब उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।