गुरुग्राम में 1278 बिल्डिंगों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, PG और होटलों के मालिकों को नोटिस जारी
गुरुग्राम में दमकल विभाग के सर्वे में 1278 इमारतों में आग से बचाव के इंतजामों की कमी और फायर एनओसी ...और पढ़ें
-1792153582387_m.webp)
दमकल विभाग के सर्वे में 1278 इमारतों की पहचान हुई। AI जनरेटेड
HighLights
दमकल विभाग ने गुरुग्राम में 1278 इमारतों की पहचान की।
फायर एनओसी और अग्नि सुरक्षा इंतजामों की कमी उजागर हुई।
पीजी, होटल, रेस्टोरेंट सहित कई भवनों को नोटिस जारी किए गए।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में आग से बचाव के इंतजामों को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। दमकल विभाग के सर्वे में 1278 ऐसी इमारतों की पहचान हुई है, जिनके पास फायर एनओसी नहीं मिली। इन भवनों में पीजी, होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, पब, बार और निजी अस्पतालों के अलावा आवासीय व व्यावसायिक इमारतें भी शामिल हैं।
विभाग ने संबंधित भवन मालिकों और संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दमकल विभाग ने पिछले एक साल में शहर की दस हजार से अधिक इमारतों का निरीक्षण किया।
इसके लिए छह से अधिक टीमों को सर्वे में लगाया गया था। जांच का उद्देश्य उन भवनों की पहचान करना था, जहां अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। सर्वे के दौरान 1278 इमारतें ऐसी मिलीं, जिनके पास फायर एनओसी नहीं थी।
कई स्थानों पर आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों, स्प्रिंकलर सिस्टम, वाटर हाइड्रेंट और आपातकालीन निकास जैसी व्यवस्थाओं की कमी भी सामने आई।
हादसे के बाद हरकत में आया विभाग
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक निजी होटल में आग लगने की घटना के बाद गुरुग्राम में भी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज की गई। अधिकारियों का मानना है कि भीड़भाड़ वाले भवनों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में भवन संचालकों के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।
एफएसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि 1278 भवन मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं और अन्य उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
