गुरुग्राम के फार्म हाउस में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
गुरुग्राम के न्यू पालम विहार क्षेत्र के सेक्टर 109 स्थित एक फार्म हाउस में 55 वर्षीय सहायक ओमप्रकाश सिंह की ...और पढ़ें

गुरुग्राम फार्म हाउस में युवक की जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।
HighLights
गुरुग्राम के फार्म हाउस में 55 वर्षीय सहायक की जलकर मौत।
सेक्टर 109 स्थित फार्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।
पुलिस ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। न्यू पालम विहार क्षेत्र के सेक्टर 109 स्थित एक फार्म हाउस में सहायक का काम करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव कमरे से जली हुई अवस्था में बरामद किया गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान ओमप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वह बुलंदशहर जिले के कादरीबाद गांव के रहने वाले थे। वह पिछले कई सालों से सेक्टर 109 स्थित फार्म हाउस में सहायक के तौर पर काम कर रहे थे और फार्म हाउस में ही बने कमरे में रहते थे।
कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई
बताया जाता है कि रविवार रात उनके कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सोमवार सुबह उनका शव जली हुई अवस्था में कमरे से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस, एफएसएल और सीन आफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। सभी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया कमरे में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आशंका है कि सोते समय आग लगने से वह बाहर नहीं निकल पाए और जलने से मौत हो गई। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
स्वजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी
पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्वजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फार्म हाउस मालिक से भी मामले में पूछताछ की गई है।
यह भी पढ़ें- 'FIR दर्ज कराऊंगी पर चेहरा उजागर नहीं करना चाहती', हिट एंड रन केस पर महिला राइडर का पहला रिएक्शन
